Highest Ever GST Collection: नए महीने की शुरुआत देश के लिए एक खुशखबरी लेकर आई है। अप्रैल 2025में जीएसटी कलेक्शन ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल महीने में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह 12.6%की बढ़ोतरी के साथ 2.37लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।
अभी तक का सबसे बड़ा GST कलेक्शन
इससे पहले सबसे ज्यादा GST कलेक्शन अप्रैल 2024में हुआ था, जो 2.10लाख करोड़ रुपये रहा था। अब इस आंकड़े को भी पीछे छोड़ते हुए अप्रैल 2025का कलेक्शन 2.37लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मार्च 2025में यह आंकड़ा 1.96लाख करोड़ रुपये रहा था।
घरेलू लेनदेन से प्राप्त जीएसटी राजस्व में 10.7%की वृद्धि हुई और यह लगभग 1.9लाख करोड़ रुपये रहा। वहीं, आयातित वस्तुओं से प्राप्त राजस्व 20.8%बढ़कर 46,913करोड़ रुपये हो गया।
जनवरी से मार्च 2025तक कैसा रहा कलेक्शन का ट्रेंड?
सरकारी आंकड़ों के अनुसार,
मार्च 2025: ₹1.96लाख करोड़ (9.9%वृद्धि)
फरवरी 2025: ₹1.83लाख करोड़ (9.1%वृद्धि)
जनवरी 2025: ₹1.96लाख करोड़ (12.3%वृद्धि)
विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू मांग में लगातार हो रही बढ़ोतरी ही इस उछाल की मुख्य वजह है।
किन राज्यों ने किया शानदार प्रदर्शन?
GST संग्रह में सबसे ज्यादा ग्रोथ लक्षद्वीप में दर्ज की गई है, जहां 287%की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा:
अरुणाचल प्रदेश: 66%की वृद्धि
मेघालय: 50%की वृद्धि
नागालैंड: 42%की वृद्धि