Rashifal 2 June 2025: आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। लेकिन किसी से उधार के लेन-देन से बचें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी, लेकिन छोटी-मोटी बहस से बचें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और प्रगति का है। कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी और कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का विचार बन सकता है। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही, उनके साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। इससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक और बौद्धिक गतिविधियों से भरा रहेगा। आप अपने ऑफिस के कार्यों के चलते यात्रा पर जा सकते है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें। अगर आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे है तो अभी के लिए टाल दीजिए। कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने के लिए रहेगा। जिससे पारिवारिक समस्याएं दूर हो जाएगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है। आपको कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर ठीक-ठाक रहने वाला है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको धैर्य और साहस से काम लेने की आवश्यकता है। पार्टनरशिप में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ नजदीकी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपको धैर्य और साहस से काम लेने की आवश्यकता है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेते समय जल्दबाजी न दिखाएं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। यदि आपका कोई काम रूपए पैसे से संबंधित अटका हुआ था, तब वह भी पूरा हो सकता है। आपको कुछ खास व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपको किसी भूमि व वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। बिजनेस में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे मतलब समझ सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ विशेष करने के लिए रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप किसी काम को लेकर यदि किसी दूसरे पर डिपेंड रहेंगे, तो वह आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में भी किसी काम को लेकर कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों में पूरा ध्यान देना होगा। आप खुद को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करेंगे। आपको कोई सलाह लेने की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभव व्यक्ति से ले। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय आपको जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी से चल रह अनबन भी दूर होगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। रूपए पैसे से संबंधित मामले में अपने किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपको उस भरोसे को तोड़ सकता है। बिजनेस में आपको समय देना होगा, नहीं तो आपके सहयोगी आपका कोई भारी नुकसान करवा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम ना मिलने से थोड़ी टेंशन बनी रहेगी।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए कुछ खास रहने वाला है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसे आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलेगी। आध्यात्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। परिवार के सदस्य भी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको आत्मनिर्भर होकर अपने कामों को करना होगा। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।