नई दिल्ली। स्मार्ट फोन ने हमारे जीवन को बहुत ही आसान बना दिया है। इसकी मदद से कई काम घर पर बैठे ही हो जाते हैं। ऑफिस वर्क से लेकर घरेलू काम सभी में इसकी सहायता ली जाती है। अपने मनोरंजन के लिए स्मार्ट फोन का उपयोग करते हैं। ऐसे में इसकी आदत लगना शुरू हो जाती है। पूरा दिन इसी पर बीतने लगता है। ऐसे में सेहत को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
दिन भर मोबाइल पर समय बिताने की वजह से शारीरिक एक्टिविटी नहीं हो पाती है। हार्ट डिजीज, डायबिटीज, हाइपरटेंशन व मोटापे की समस्या होने लगती है। एंग्जायटी, तनाव व आत्मविश्वाश का कम होना भी शुरू हो जाता है। ऐसे में स्मार्ट फोन के उपयोग को कम करना बहुत जरूरी है। इस आर्टिकल में इसके उपयोग को कैसे कम करें इसकी टिप्स जानेंगे।
ब्रेक लें
फोन पर देर तक काम करने की वजह से आंखों में दर्द होना शुरू हो जाता है। ऐसे में इसको दूर करने के लिए आपको 10-15 मिनट का ब्रेक ले लेना चाहिए। आप टहल सकते हैं या फिर आंखों को बंद कर बैठ सकते हैं। यह आपको स्मार्टफोन से दूर करने में सहायक होगा।
सोशल मीडिया एप्स पर लगा दें लॉक
सोशल मीडिया की लत हमें मोबाइल फोन से दूर नहीं करने देती है। ऐसे में आप सोशल मीडिया को लॉक कर इससे दूरी बना सकते हैं। ऐसा करने से आपका समय बचेगा, जिसका उपयोग आप सकारात्मक रूप से कर सकते हैं।
स्क्रीन टाइम की लिमिट को कर दें सेट
अपना स्क्रीन टाइम कम करने के लिए आप स्क्रीन पर टाइम लिमिट को सेट कर सकते हैं। आपको स्मार्ट फोन पर जितना काम है, उनता ही टाइम सेट कर लें। उससे आपकी फोन पर स्क्रॉल करने की आदत छूट जाएगी।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।