Vaishakh Purnima 2025: हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है। यह दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, चंद्र देव, और बुद्ध जयंती के रूप में महात्मा बुद्ध की पूजा के लिए समर्पित होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार वैशाख पूर्णिमा सोमवार 12 मई को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान, दान, व्रत और पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। लेकिन कुछ कार्यों से बचना भी उतना ही जरूरी है। क्योंकि इनसे समृद्धि और सुख-शांति में कमी आ सकती है।
वैशाख पूर्णिमा 2025 की तिथि
वैशाख पूर्णिमा वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। जिसे हिंदू और बौद्ध धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है। इस साल वैशाख पूर्णिमा 12 मई को मनाई जाएगी। जिसकी शुरुआत 11 मई की रात 08:01 बजे होगा और समापन 12 मई की रात 10:25 बजे होगा।
वैशाख पूर्णिमा तिथि का महत्व
हिंदू धर्म की मानें तो वैशाख पूर्णिमा को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माने जाने वाले महात्मा बुद्ध की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बुद्ध जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की विधि-विधान से पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत से दरिद्रता दूर होती है और अकाल मृत्यु का भय भी खत्म होता है।
वैशाख पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये काम
ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा पर कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए। क्योंकि ये नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं और समृद्धि को दूर कर सकते हैं।
1. वैशाख पूर्णिमा एक शुभ और पवित्र दिन है। इसलिए इस दिन काले या नीले रंग के कपड़े पहनने से बचें। क्योंकि ये रंग नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं।
2. इस दिन तली-भुनी या भारी भोजन से परहेज करें। ऐसी चीजें खाने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस दिन सिर्फ सात्विक भोजन जैसे खिचड़ी, फल, और दूध से बने चीजें ही खाएं।