सिलीगुड़ी। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सिलीगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना है। बता दें कि, सांसद खगेन मुर्मू पर कथित तौर पर कुछ स्थानीय लोगों ने हमला किया था, जब वह 6 अक्तूबर को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के दुआर्स क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा ले रहे थे। इस दौरान उनके सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। इस घटना के दौरान उनके साथ विधायक शंकर घोष भी थे, उन्हें भी चोट लगी है, उन्होंने आरोप लगाया कि राहत सामग्री वितरित करते समय उन पर हमला किया गया।
राज्य सरकार पर बरसे सुकांत मजूमदार
दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद प्रेस से बात करते हुए सुकांत मजूमदार ने बताया कि शंकर घोष की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है क्योंकि उनके कंधे में चोट है लेकिन खगेन मुर्मू की हालत इतनी अच्छी नहीं है। अभी तक उन्हें बात करने में दिक्कत हो रही है, टीएमसी कार्यकर्ताओं और गुंडों द्वारा फेंके गए पत्थर से उनके चेहरे की एक हड्डी टूट गई है। डॉक्टर ने उन्हें लंबे आराम की सलाह दी है… कानून व्यवस्था राज्य का विषय है इसलिए इस पर हम कुछ नहीं कर सकते लेकिन अगर हालात और बिगड़ते हैं तो हमें अदालत जाना होगा ताकि सीबीआई जांच हो, जिस व्यक्ति पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया, वह एसटी समुदाय से है, इसलिए मुझे लगता है कि खगेन मुर्मू पर हमला करने वालों पर एससी/एससी अत्याचार अधिनियम लगाया जाना चाहिए।