Mini Switzerland In India: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछ जाती है, जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है।तो वहीं, स्विट्जरलैंड भी अपनी खूबसूरत वादियों और पहाड़ों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां के बर्फीले पहाड़, झील, झरना और हरियाली के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य किसी का भी मन मोह लेते हैं।
अब अगर आपको पहाड़ों पर घूमने पसंद है तो बर्फबारी भी जरूर पसंद होगी। ऐसे में आप स्विट्जरलैंड जैसे देशों में घूमने के लिए जाते होगे। लेकिन बजट की कनी की वजह से आपको कभी जाने का मौका नहीं मिलता। इसलिए हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएँगे, जिसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। सर्दियों के मौसम में यहां के नजारे स्विट्जरलैंड जैसे हो जाते हैं। ऐसे में आप भारत की इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
शिमला, हिमाचल प्रदेश
जिन लोगों को बर्फबारी पसंद उनके लिए शिमला भी एक अच्छा ऑप्शन है। शिमला में दिसंबर के आखिर और जनवरी की शुरुआत में काफी बर्फबारी होती है। इसके अलावा आप शिमला से घंटेभर की दूर तय करके कुफरी भी जा सकते हैं। यहां आपको जनवरी के पहले सप्ताह में ही बर्फबारी देखने को मिल जाएगी। साथ ही, यहां कई तरह की स्नो एक्टिविटीज भी होती हैं।
मनाली, हिमाचल प्रदेश
दिल्ली के आसपास रहने वाले लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश का मनाली भी अच्छा ऑप्शन है। मनाली में स्नोफॉल नवंबर से लेकर जनवरी में ज्यादा देखने को मिलता है। इन दिनों यहां का नजारा एकदम स्वर्ग जैसा देखने को मिलता है।
खज्जियार, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित खज्जियार हिल स्टेशन को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां घूमने के लिए काफी शानदार दृश्य हैं जैसे खास के मैदान, नीले पानी की झील हैं। चीड़ और देवदार के ऊंचे-ऊंचे पेड़, घूमने के लिए शानदार ट्रैक खज्जियार किसी जन्नत से कम नहीं है।
गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर
कश्मीर की घाटी में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। इसी के साथ गुलमर्ग का मौसम भी सुहाना हो गया है। आप यहां स्नोफॉल के अलावा स्कीइंग और केबल कार राइडिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट का भी मजा ले सकते हैं। गुलमर्ग को स्वर्ग का द्वार भी कहते हैं। ये कश्मीर में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है।