Padma Award 2025: 76वें गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरुस्कार की घोषण कर दी। राष्ट्रपति ने 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें एक जोड़ी भी शामिल है। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं। इस सूची में 10 विदेशी और 13 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं। डॉक्टर नीरजा भटला, भीम सिंह भावेश, पी दत्ताचनमूर्ति और एल हंगथिंग को पद्म श्री से नवाजा जाएगा। डॉक्टर नीरजा भटला दिल्ली की एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। वे सर्वाइकल कैंसर की पहचान, रोकथाम और इलाज में माहिर हैं। उन्हें उनके इसी काम के लिए पद्म श्री मिल रहा है।
पद्म विभूषण पाने वाले कलाकार
पद्म विभूषण भारत रत्न के बाद से भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। मनोरंजन जगत में पहले भी ये सम्मान कई कलाकारों को दिया जा चुका है। अब इन नामों कुछ और नाम शामिल हो गए हैं। बिहार के लोकगीत गाने से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज देने वाली गायिका शारदा सिन्हा का पिछले साल निधन हो गया था। उनके मरणोपरांत भारत सरकार ने दिवंगत सिंगर को पद्म विभूषण के लिए चुना है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण और अजित कुमार को कला श्रेणी में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। ये देश के तीसरे सबसे बड़े सम्मान में गिना जाता है। अनंत नाग, शेखर कपूर, जतिन गोस्वामी, दिवंगत सिंगर पंकज उधास और इंडियन एक्ट्रेस और डांसर शोभना शोभना जैसे कई बड़ी हस्तियों के नाम इसमें शामिल हैं। ये सम्मान पाना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी बात होती है।
पद्मश्री
पद्मश्री से सम्मानित होने वाले कलाकारों की बात करें तो ये भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला चौथा सबसे बड़ा सम्मान है। इस श्रेणी में कई कलाकारों को ये अवॉर्ड दिया जाने वाला है। इस बार अपनी आवाज से फैंस को झूमने पर मजबूर करने वाले बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का नाम भी शामिल है। जी हां, इस बार सिंगर को पद्मश्री अवॉर्ड मिलने वाला है।
इनके अलावा मराठी एक्टर अशोक लक्ष्मण सराफ, क्लासिकल गायिका अश्विनी भिड़े देशपांडे, थिएटर आर्टिस्ट बैरी जॉन, बेगम बातूल, श्री भरत गुप्त, श्री भेरू सिंह चौहान, श्री दुर्गा चरण रणबीर, श्री फारूख अहमद मीर जैसे अन्य कई लोगों के नाम इस अवॉर्ड लिस्ट में शामिल हैं।