Netflix Banned in India: क्या आप भी ओटीटी शो देखना पसंद करते हैं? अगर हां तो ये खबर आपके लिए हैं। नेटफ्लिक्स जो दुनिया का सबसे लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म, अपने यूजर्स के लिए एक बुरी खबर लेकर आया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि 2 जून 2025 से कुछ पुराने डिवाइसों पर नेटफ्लिक्स की सर्विस बंद हो जाएगी। यह फैसला तकनीकी बदलावों और नए वीडियो फॉर्मेट्स की वजह से लिया गया है। आइए जानते हैं कि कौन से डिवाइस प्रभावित होंगे और यूजर्स को अब क्या करना होगा।
कौन से डिवाइस होंगे प्रभावित?
नेटफ्लिक्स ने बताया कि फर्स्ट जेनरेशन अमेजन फायर टीवी (2014), फायर टीवी स्टिक (2014), और एलेक्सा वॉयस रिमोट (2016) वाले फायर टीवी स्टिक पर 2 जून 2025 से सपोर्ट बंद हो जाएगा। ये डिवाइस करीब 10 साल पुराने हैं और अब नए स्ट्रीमिंग स्टैंडर्ड्स, जैसे AV1 कोडेक, को सपोर्ट नहीं कर सकते। AV1 एक हाई-एफिशिएंसी वीडियो फॉर्मेट है, जो कम डेटा में बेहतर वीडियो क्वालिटी देता है। पुराने डिवाइस इस तकनीक को हैंडल नहीं कर पाते, जिसके चलते नेटफ्लिक्स ने यह कदम उठाया है।
यूजर्स अब क्या करें?
अगर आप इन पुराने डिवाइसों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो नेटफ्लिक्स देखने के लिए आपको अपने डिवाइस को अपग्रेड करना होगा। अमेजन फायर टीवी स्टिक 4K या 4K मैक्स जैसे नए मॉडल्स इस नई तकनीक को सपोर्ट करते हैं। ये डिवाइस अमेजन और फ्लिपकार्ट पर करीब 5999 रुपये में उपलब्ध हैं, हालांकि कीमत में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा, नेटफ्लिक्स स्मार्ट टीवी, रोकु स्टिक्स, एंड्रॉयड टीवी बॉक्स, गेमिंग कंसोल्स, स्मार्टफोन्स और लैपटॉप पर भी बिना किसी रुकावट के चलता रहेगा।