The Great Indian Kapil Show Season 3: याद हैं न वो दौर रात का समय, फैमली के साथ गप-शप और टीवी पर कपिल का शो। क्या दिन थे वो पर अब वो वक्त लौटने वाला हैं। कैसे? दरअसल, कॉमेडियन कपिल शर्मा का मशहूर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने तीसरे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहा है। नेटफ्लिक्स ने साफ कर दिया है कि 2 जून 2025 से सर्विस बंद होने की खबरें महज अफवाह हैं। इसके उलट, यह पॉपुलर कॉमेडी शो दर्शकों को एक बार फिर हंसी का डोज देने के लिए तैयार है। इस सीजन में कपिल शर्मा के साथ कई बड़े सितारे नजर आएंगे, जिनमें सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा और कृष्णा जैसे नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं इस शो के बारे में विस्तार से।
सुनील ग्रोवर की वापसी से बढ़ा उत्साह
कपिल शर्मा ने हाल ही में एक मजेदार वीडियो शेयर कर तीसरे सीजन की घोषणा की। इस वीडियो में उन्होंने सबसे पहले अर्चना पूरन सिंह को फोन कर शो की वापसी की जानकारी दी और मजाक में कहा कि अब उन्हें बैंक से लोन लेने की जरूरत नहीं है। इसके बाद कपिल ने कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर और कृष्णा को फोन कर नए सीजन की तैयारियों के बारे में बताया। सुनील ग्रोवर के गुत्थी जैसे किरदार को पिछले सीजन में दर्शकों ने खूब पसंद किया था, और उनकी वापसी से फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है।
नए अंदाज में दिखेगा शो
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला और दूसरा सीजन दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट रहा था। इस बार तीसरे सीजन में कपिल शर्मा और उनकी टीम कुछ नया और मजेदार लेकर आ रही है। शो में हंसी-मजाक के साथ-साथ सरप्राइज मेहमानों का तड़का भी होगा। कपिल की हाजिरजवाबी, सुनील ग्रोवर की कॉमेडी, कीकू शारदा की मस्ती और अर्चना पूरन सिंह की हंसी शो को और भी खास बनाएगी।