होशियारपुर (पंजाब) पंजाब के होशियारपुर में बड़ा हादसा हुआ है। होशियारपुर के हरियाना कस्बे में गोशाला का लेंटर गिरने से 20 से ज्यादा गोवंश की मौत हो गई। हादसा वीरवार-शुक्रवार की रात करीब 2:30 बजे हुआ है। जानकारी के अनुसार लेंटर गिरने से पहले गोशाला में करीब 40 गाय और बछड़े मौजूद थे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों और पुलिस प्रशासन ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बताया जा रहा है इस हादसे में करीब 20 गायों की मौत हो गई है, जबकि 10 से अधिक गाय घायल भी हुई हैं। घायल गायों का इलाज शुरू कर दिया गया है। गोशाला के गिरे हुए लेटर का एक भाग अभी उठाया जाना बाकी है, जिसके नीचे और भी गायों के दबे होने की आशंका है।