Bareilly : मस्जिद में सपा नेताओं की बैठक पर जहां सियासी बवाल मचा है, वहीं सपा नेताओं पर उलमा भी हमलावर हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा सांसद डिंपल यादव पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि सांसद डिंपल यादव ने मस्जिद की तौहीन की है। डिंपल यादव राजनीतिक हिंदू महिला है। उनको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह इस्लाम की सबसे पवित्र जगह मस्जिद में जा रही हैं। उन्होंने अपने पहनावे व तौर तरीकों के जरिए मस्जिद की तौहीन की है। वह पूरी मुस्लिम कौम से माफी मांगें।
मस्जिद को सियासी अखाड़ा बनाया जाना गलत’
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बुधवार को भी बयान जारी किया था। जिसमें कहा था कि नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित मस्जिद में समाजवादी पार्टी की बैठक करना गलत बात है। एक तरह से मस्जिद को सियासी अखाड़ा बनाया गया। ये मस्जिद की पवित्रता और गरिमा के खिलाफ है। मस्जिद में राजनीतिक बाते, बैठकें या भाषण मुस्लिम कौम बर्दाश्त नही कर सकती।