पंजाब। पंजाब के राजपुरा में पुलिस हिरासत से एक आरोपी फरार हो गया। थाना सिटी राजपुरा में हुई इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस हिरासत से भागने वाला आरोपी को पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी हरविंदर सिंह पुलिस की नाक के नीचे से भागने में कामयाब हो गया। आरोपी को पुलिस स्टेशन के हवालात में रखा गया था, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। हालांकि पुलिस मुलाजिमों ने तब राहत की सांस जब आरोपी को दोबारा से कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए पेट में तेज दर्द का बहाना बनाया। जब उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था, तभी मौका पाकर वह पुलिसकर्मियों की गिरफ्त से भाग निकला। इस घटना से पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। तुरंत ही आरोपी की तलाश में टीमें लगा दी गईं।
“फिल्मी अंदाज़ में पुलिस हिरासत से फरार हुआ आरोपी, पेट दर्द का बहाना बनाया; कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी”
Related Posts
Comments are closed.