पंजाब। पंजाब में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फरीदकोट में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान फरीदकोट में तिरंगा फहराएंगे। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा फिरोजपुर में और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी फाजिल्का में तिरंगा फहराएंगे।
वहीं मंत्री हरपाल चीमा रूपनगर में, अमन अरोड़ा लुधियाना में और डॉक्टर बलजीत कौर शहीद भगत सिंह नगर में ध्वजारोहण करेंगे। मंत्री संजीव अरोड़ा संगरूर में, डॉक्टर बलबीर सिंह अमृतसर में, हरदीप सिंह मुंडिया गुरदासपुर में और लालचंद कटारुचक्क तरनतारन में 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होंगे।