हाल ही में टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी रियलिटी शो राइज एंड फॉल के विजेता बने हैं। 31 अक्तूबर को एक्टर का जन्मदिन था और उनकी बर्थडे पाटी में कई सितारे शामिल हुए, जिसमें टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय भी थीं। इसी के बाद अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया, जो यूजर्स को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में कुछ अजीब घटना हुई। देखें वीडियो।
सोशल मडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीवी अभिनेत्री ईशा मालवीय नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस के पीछे दो लड़कियां दिख रही हैं, जिसमें एक लड़की नशे में नजर आ रही हैं। वह अपने बगल खड़ी लड़की को किस करती दिख रही है। ईशा मालवीय के पीठ पीछे हुई इस घटना ने सभी को आकर्षित कर लिया और यह नेटिजंस को हैरान भी कर रहा है
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘नशा और शराब का चक्कर बाबू भैया।’ दूसरे यूजर ने बोला, ‘सब नशे में हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘भीड़ भाड़ में कुछ भी कर लो किसी को भी नहीं पता चलता।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी लड़कियों की हरकत पर निराश दिख रहे हैं।
ईशा मालवीय के बारे में
ईशा मालवीय को ‘उड़ारिया’ धारावाहिक से काफी पहचान मिली। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। अभिनेत्री बिग बॉस 17 में भी नजर आई थीं। आखिरी बार ईशा मालवीय को अभिषेक कुमार के साथ एक म्यूजिक वीडियो ‘नी तू बार-बार’ में देखा गया था।