Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया में खबरें आई थीं कि इस फिल्म में राम का रोल निभाने के लिए रणबीर कपूर ने नॉन-वेज छोड़ दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से वह विवादों में आ गए हैं। आइए जानते हैं इस वीडियो में क्या है?
कपूर्स परिवार को परोसा गया नॉनवेज
बताया जाता है कि रणबीर कपूर ने फिल्म ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने के लिए लाइफस्टाइल में बहुत बदलाव किए थे। उन्होंने नॉन-वेज भी छोड़ दिया था। इस बीच वायरल वीडियो ने इन दावों पर शक पैदा कर दिया है। यह फुटेज हाल ही में रिलीज हुए शो ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ का है। इसमें कपूर परिवार को फिश करी राइस और जंगली मटन परोसते हुए दिखाया जा रहा है। रणबीर कपूर, कपूर खानदान के दूसरे सदस्यों के साथ बैठे दिख रहे हैं।