Puducherry : केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में टीवीके प्रमुख विजय ने पहली रैली को संबोधित किया। इस दौरान विजय ने कहा कि तमिलनाडु और पुडुचेरी के लोग एक हैं और सिर्फ केंद्र सरकार ही हमें अलग मानती है। विजय ने पुडुचेरी के लोगों को बीते 30 वर्षों से समर्थन देने के लिए भी धन्यवाद दिया और कहा कि ये उनका कर्तव्य है कि वे पुडुचेरी का समर्थन करें।
डीएमके 2026 के विधानसभा चुनाव में सबक जरूर सीखेगी’
विजय ने रैली के दौरान कहा, ‘पुडुचेरी की रंगासामी सरकार, तमिलनाडु की डीएमके सरकार जैसी नहीं है। पुडुचेरी की सरकार निष्पक्ष है, जहां विपक्षी पार्टियों की रैली को भी सुरक्षा दी जाती है।’ विजय ने कहा, ‘ये अच्छा होगा कि अगर तमिलनाडु सरकार भी पुडुचेरी सरकार से सबक सीखे, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे।’ विजय ने चेताते हुए कहा, ‘डीएमके सरकार 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जरूर सबक सीखेगी और हमारे लोग उन्हें सबक सिखाएंगे।’ टीवीके प्रमुख ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, लोग अच्छी तरह जानते हैं कि केंद्र सरकार पुडुचेरी पर कोई ध्यान नहीं देती। विजय ने पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की भी मांग की।