दीपिका पादुकोण के आठ घंटे काम करने की मांग करने के बाद इस मुद्दे को लेकर इंडस्ट्री में एक बहस चल रही है। हालांकि, इस मामले पर दीपिका को इंडस्ट्री के कई लोगों का समर्थन भी मिला है। अब इस बहस में नई-नवेली मां बनीं कियारा आडवाणी ने भी एंट्री की है। मां बनने के बाद पहली बार कियारा ने अब आठ घंटे काम करने के मुद्दे पर अपनी राय दी है। उन्होंने प्रोफेशनल जिंदगी और पर्सनल जिंदगी में संतुलन बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया है।
किसी भी इंडस्ट्री में तनाव अच्छा नहीं
वोग के साथ हालिया बातचीत में कियारा आडवाणी ने मां बनने के बाद काम और व्यक्तिगत जिंदगी में संतुलन के महत्व को लेकर बात की। आठ घंटे की शिफ्ट पर चल रही बहस के बारे में पूछे जाने पर कियारा ने कहा कि किसी भी इंडस्ट्री में अत्यधिक तनाव किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता। मेरे काम करने का तरीका प्रमुख रूप से तीन प्वॉइंट्स पर निर्भर रहता है। ये हैं- गरिमा, संतुलन और सम्मान। ये तीनों आधार मेरे घर पर और मेरे प्रोफेशनल स्टाफ पर भी लागू होते हैं।