Jammu : नए साल के पहले दिन जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर खड़ी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ का एक नापाक प्रयास सामने आया है। सीमा पार से एक ड्रोन के माध्यम से एक संदिग्ध बैग गिराया गया था।
इस गतिविधि का पता चलते ही नियंत्रण रेखा पर तैनात सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुबह तड़के अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर एक तलाशी अभियान शुरू किया। इस संयुक्त अभियान में सेना, एसओजी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) और पुलिस के जवान शामिल थे।

