आजमगढ़ : आजमगढ़ जिले में शादी समारोह में हुए विवाद के दौरान हुई हत्या के मामले में नामजद मुख्य अभियुक्त के साथ बुधवार की रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी अंधरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुबारकपुर तिराहे से बासूपार-घड़सरा मार्ग पर घेराबंदी की। इसी दौरान तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

