चंडीगढ़ : गुरदासपुर से कांग्रेसी सांसद एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दावा किया है कि पंजाब सरकार संकट में है और आने वाले समय में सूबे में राष्ट्रपति शासन लगा सकता है।
डीजीपी गाैरव यादव को चुनाैती
रंधावा ने प्रदेश के डीजीपी गौरव यादव को भी चुनौती देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पंजाब की कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमा चुकी है। नशा तस्करों, गैंगस्टरों के बाद अब फिर से उग्रवाद मुखर होने लगा है। रेल ट्रैकों पर धमाके इसका ताजा उदाहरण हैं। पंजाब सरकार को इस गंभीर स्थिति में पंजाब पुलिस के नेतृत्व पर संज्ञान लेना होगा। सभी दलों को एकजुट होकर कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए काम करना होगा।
पंजाब सरकार के विधानसभा सत्र के संदर्भ में रंधावा ने कहा कि यह सत्र मजदूरों के हितों की बात करने की आड़ में अपना सियासी लाभ लेने की कवायद है।

