पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। बुधवार को सेकेंड फेज की 142 सीटों पर 92.48% वोट पड़े। इससे पहले 23 अप्रैल को फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर 93.19% मतदान हुआ था।
यह बंगाल के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग है। इससे पहले बंगाल में 2011 में 84.72% मतदान दर्ज किया गया था। महिलाओं ने (92.28%) तो पुरुषों से भी ज्यादा (91.07%) वोट डाले। इस बार चुनावी हिंसा में भी मौत नहीं हुई।
बंगाल के अलावा तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरलम, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। पांचों राज्यों में केरलम में सबसे कम 78.03% वोटिंग हुई। 4 मई को सभी राज्यों के चुनाव परिणाम आएंगे।
बंगाल में सेकेंड फेज की वोटिंग के दौरान हिंसा-लाठीचार्ज; 7 घटनाएं…
- EVM में BJP के बटन पर टेप लगाया: भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP का बटन टेप लगाकर ब्लॉक किया गया। चुनाव आयोग ने कहा कि जहां भी शिकायतें सही मिलीं, वहां दोबारा चुनाव होंगे। पानीहाटी में EVM पर BJP के बटन पर इंक का दाग होने की शिकायत सामने आई। उसे सैनिटाइजर से साफ किया गया।सुवेंदु के खिलाफ ‘गो बैक’ और ‘चोर-चोर’ के नारे: भवानीपुर में ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को घेरकर TMC समर्थकों ने चोर-चोर के नारे लगाए। सुवेंदु एक पोलिंग बूथ का इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे। सुवेंदु ममता के आवास से करीब 100 मीटर दूर सड़क से गुजर रहे थे, तब लोगों ने ‘गो बैक’ के नारे लगाए। हावड़ा में वोट डालने आए बुजुर्ग की मौत: हावड़ा के उदयनारायणपुर में वोट डालने आए एक बुजुर्ग की मौत हो गई। TMC ने दावा किया कि बुजुर्ग अपने बेटे के साथ वोट डालने गए थे। केंद्रीय बलों ने उन्हें धक्का दिया और मारपीट की।
हावड़ा में वोटरों पर लाठीचार्ज: हावड़ा के बाली विधानसभा क्षेत्र के लिलुआ में बूथ नंबर 151, 152 और 153 पर केंद्रीय बलों ने वोटरों पर लाठीचार्ज किया। आरोप है कि EVM मशीनों में खराबी के कारण वोटर लंबे समय तक लाइन में खड़े थे। बाद में उन्होंने हंगामा किया तो उनपर लाठीचार्ज हुआ।

