भोपाल: ट्विशा शर्मा केस में ट्विस्ट आ गया है। गिरिबाला सिंह को कोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट से बेटे समर्थ ने जमानत याचिका वापस ले ली है। इस बीच भोपाल कोर्ट में केस लड़ रहे वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने केस वापस ले लिया है। यह गिरिबाला सिंह के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अपनी लड़ाई के लिए गिरिबाला सिंह को दूसरा वकील ढूंढना होगा।
इनोश जॉर्ज कार्लो ने छोड़ा केस
गिरिबाला सिंह के ऊपर एक साथ आज कई मुसीबतें आ गई हैं। ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं बेटे को भी जमानत मिलने की उम्मीद कम दिख रही है। अब उनके वकील ने कहा है कि वह भोपाल कोर्ट में सरेंडर करेंगे। इस बीच खबर आ रही है कि गिरिबाला सिंह केस देख रहे वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने केस छोड़ने का फैसला किया है। वह गिरिबाला सिंह का केस नहीं लड़ेंगे।
मीडिया से हुई थी बहस
दरअसल, इनोश जॉर्ज कार्लो का भोपाल में मीडियाकर्मियों के साथ बहस हुई थी। वह आपा खोते हुए अपनी कार की बोनट पीटने लगे थे। उन्हें देखने से अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह काफी गुस्से में हैं। क्योंकि समर्थ को जमानत नहीं दिलवा पाए थे। साथ ही पुलिस से बचने के लिए वह भागा फिर रहा था।
समर्थ करेगा सरेंडर
अब ट्विशा की मौत मामले में आरोपी समर्थ सिंह भोपाल कोर्ट में सरेंडर करेगा। उसने हाईकोर्ट से जमानत याचिका वापस ले ली है। भोपाल कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। वह पत्नी ट्विशा की मौत के बाद से फरार चल रहा था।
ऑडियो क्लिप को ठहराया सही
वहीं, ट्विशा को लेकर गिरिबाला ने सिंह अपशब्द कहे थे। इसका ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा था। इसके बाद गिरिबाला ने कहा था कि वह फर्जी है। अब ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा ने कहा है कि वह ऑडियो बिल्कुल सही है। उन्होंने हमलोगों से ट्विशा के बारे में ऐसी बातें की थी।

