कोलकाता :तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया हैं। काकोली घोष दस्तीदार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी की पार्टी ने लोकसभा सचेतक के पद से हटा दिया था। माना जा रहा है कि पार्टी के इस फैसले के बाद से ही वह नाराज चल रही थीं।इस बीच पश्चिम बंगाल में पूर्व सीएम ममता बनर्जी की करीबी रहीं काकोली घोष को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। टीएमसी ने काकोली घोष को हटाकर उनकी जगह कल्याण बनर्जी को पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया था। काकोली घोष ने कुछ समय पहले ही बारासात जिला अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था। सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। इन अटकलों को लोकसभा में पार्टी के नए चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी के एक पोस्ट ने और हवा दी है। कल्याण बनर्जी ने लिखा था, ‘आपकी आगे की यात्रा सुगम और आरामदायक हो। आपको और आपके परिवार को आने वाले शानदार भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’
काकोली घोष का इस्तीफा: बंगाल में हार के बाद TMC को बड़ा झटका
Related Posts
Comments are closed.

