भोपाल/जयपुर/लखनऊ/शिमला/देहरादून : मानसून की केरलम में एंट्री हो गई है। इसके असर से केरलम के अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक में कुछ जगहों पर अगले 7 दिन भारी बारिश हो सकती है।
अगले 2-3 दिन में मानसून पूरे गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों के अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में आगे बढ़ सकता है।
इस बार मानसून 3 दिन लेट है। आमतौर पर यह 1 जून को केरलम पहुंचता है। इसके बाद डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर कर लेता है। 17 सितंबर के आसपास राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरा हो जाता है।
13 साल में 7वीं बार लेट हुआ मानसून
मानसून की लेट-लतीफी पिछले कई सालों से जारी है। पिछले 13 साल में यह 7वीं बार है जब मानसून लेट हुआ है। IMD के आंकड़ों के मुताबिक बीते 150 साल में मानसून के केरल पहुंचने की तारीखें अलग-अलग रही हैं। 1918 में मानसून सबसे पहले 11 मई को केरलम पहुंच गया था, जबकि 1972 में सबसे देरी से 18 जून को केरलम पहुंचा था।
24 राज्यों में अलर्ट, केरलम में 11-20cm तक बारिश की संभावना
- मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और तेलंगाना समेत 24 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई है। वहीं राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश, ओले गिरने और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी दो दिन के लिए यलो अलर्ट है।
- क्यूम्युलोनिम्बस क्लाउड्स यहां 50 से 70kmph की रफ्तार से आंधी-बारिश करवा सकते हैं। क्यूम्युलोनिम्बस क्लाउड या CB क्लाउड (बादल) मौसम के पावरहाउस माने जाते हैं। तेज आंधी, बिजली और गरज वाले तूफान इन्हीं बादलों के कारण बनते हैं।
- कल से केरलम के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते IMD ने अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों के लिए 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है 11cm से 20cm तक की बहुत भारी बारिश हो सकती है।
- देश के कई राज्यों में अभी भी गर्मी कम नहीं हुई है। गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु में तापमान 40°C से ऊपर बना हुआ है।
5 जून:
- राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान की आशंका के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
- शनिवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरलम, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश होने का अनुमान है।
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने का भी अनुमान लगाया है।
6 जून:
- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में 40-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।
- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में बारिश और आंधी की स्थिति रह सकती है।
- केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में बारिश का अनुमान है। तटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।
- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और आंधी-तूफान का असर रहेगा।
नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बनने से राज्य में बुधवार से फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया। इस सिस्टम के असर से उदयपुर में बरसात हुई। डूंगरपुर में ओले गिरे। हालांकि सबसे ज्यादा गर्मी बीकानेर में रही। यहां तापमान 43 डिग्री के ऊपर रहा। गुरुवार को 9 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री 20 जून के बाद होगी, लेकिन प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। गुरुवार को 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इनमें से उज्जैन, ग्वालियर, सागर और चंबल संभाग में ओले भी गिर सकते हैं। नीमच, श्योपुर, मुरैना, टीकमगढ़ और छतरपुर में 60kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है।यूपी में 10 दिनों से आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में बादल छाए हैं। गुरुवार को भी 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 60 से 80kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने की भी आशंका है। अनुमान है कि 18 से 20 जून तक यूपी में मानसून पहुंच जाएगा। प्रदेश के 6 जिलों बक्सर, भोजपुर, कैमूर, गयाजी, सासाराम में आज हीटवेव का यलो अलर्ट है। इन जिलों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। बिहार में फिलहाल पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिशा से गर्म हवा चल रही है। इसकी वजह से दिन में तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 40.6 डिग्री के साथ बक्सर सबसे ज्यादा गर्म रहा। राज्य में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और लोकल वेदर सिस्टम के असर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। कुछ जिलों में 40 से 50kmph की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि गर्मी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। बीते 24 घंटों में रोहतक सबसे गर्म इलाका रहा, जहां तापमान 42.1°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 6 जून तक बारिश और आंधी का अलर्ट ऑरेंज जारी किया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60kmph रह सकती है, जबकि इसके बाद मौसम ड्राई रहेगा। अभी हीटवेव से राहत बनी रहेगी। सभी जिलों में तापमान 35 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। प्रदेश में अगले छह दिन तक मौसम बदला रहेगा। इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश, आंधी, तूफान और ओले गिरने की आशंका है। कई भागों में 50 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। यहां तेज बारिश के साथ तूफान की आशंका जताई गई है।

