नई दिल्ली | इससे पहले आज पीएम आवास पर नेताओं का जमावड़ा लगा था। यहां जिन नेताओं को बुलाया गया था, उनका मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा था। राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में आज नरेन्द्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री तीसरी बार शपथ ली। उनके साथ ही कैबिनेट मंत्रियों ने भी अपने मंत्री पद की शपथ ली।
यहां देखें शपथ ग्रहण करने वालों के नाम
|
|
अधिकतम 81 मंत्रियों की है सीमा
मोदी कैबिनेट में आज 30 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री एवं 36 राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। अब मोदी सरकार में कुल 71 मंत्री हो गए हैं। नियम के अनुसार कुल संख्या 81 हो सकती है। अब देखा जाए तो केवल दस और मंत्रियों का स्थान बचा है। हो सकता है यह जगह आने वाले समय के लिए सुरक्षित रखी गई हो।
ये सांसद पहली बार कैबिनेट में हुए शामिल
मोदी कैबिनेट में कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश दुबे, संजय सेठ, रावनीत सिंह, दुर्गा दास उइके, रक्षा निखिल खड़से, सुकांता मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू व राजभूषण निषाद आदि ऐसे नाम हैं जो राज्य मंत्री बने हैं।
मध्य प्रदेश से शिवराज, सिंधिया को मौका
मध्य प्रदेश से इस कैबिनेट में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे अनुभवी लोगों को तरजीह दी गई है। इनके अलावा टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार को भी स्थान मिला है। इन तीनों को केंद्रीय मंत्री बनाया गया है।