– ट्रॉफी संग वतन लौटी भारतीय टीम
– पीएम मोदी से रोहित एंड कंपनी ने की खास मुलाकात
– मुंबई पहुंची भारतीय टीम
नई दिल्ली। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर आज यानी 4 जुलाई को बारबाडोस से दिल्ली पहुंची। सुबह एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद होटल आईटीसी मौर्या में रुकी। यहां से कुछ देर के बाद भारतीय टीम सपोर्ट स्टाफ के साथ पीएम मोदी के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंची। जहां बीसीसीआई ने पीएम मोदी को नमो-1 की जर्सी भेंट की। अब भारतीय टीम ने मुंबई पहुंच गई है।
टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 में काफी शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात दी और 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद बारबाडोस में आए चक्रवात की वजह से टीम वहीं फंस गई और फिर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने स्पेशल चार्टर फ्लाइट के जरिए टीम इंडिया को दिल्ली के लिए रवाना किया। चैंपियन बनने के बाद दिल्ली पहुंची भारतीय टीम का आज सुबह एयरपोर्ट पर ही जोरों-शोरों के साथ स्वागत किया गया। फैंस टीम इंडिया के प्लेयर्स और ट्रॉफी की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए।
झूम रहे हैं राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ को शांत स्वाभाव के लिए जाना जाता है लेकिन इस विक्ट्री परेड में द्रविड़ खिलाड़ियों से ज्यादा झूमते दिखाई दे रहे हैं।
पेड़ पर टीम इंडिया का फैन
टीम की विक्ट्री परेड के दौरान एक हैरान करने वाली चीज देखने को मिली। एक शख्स पेड़ पर चढ़ाकर टीम इंडिया की तस्वीरें खींच रहा। इस शख्स को देख विराट कोहली भी हैरान रह गए और हंसने लगे।
सितारे बस में
टीम इंडिया के सितारे इस समय समय ओपन बस में हैं और पूरा देश उनका स्वागत कर रहा है। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल बस के अगले हिस्से पर खड़े हैं और हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।
टीम इंडिया की विक्ट्री परेड शुरू
टीम इंडिया की विक्ट्री परेड शुरू। नरीमन प्वाइंट पर लोगों की जमकर भीड़ है और इसी कारण टीम इंडिया की बस धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।
नरीमन प्वाइंट पहुंची टीम इंडिया
टीम इंडिया नरीमन प्वाइंट पहुंच गई है। यहां से टीम ओपन बस में विक्ट्री परेड में हिस्सा लेगी।
वानखेड़े में मौजूद सुखविंदर
विक्ट्री परेड के बाद टीम इंडिया का वानखेड़े स्टेडियम में स्वागत किया जाएगा। भारत के मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह इस समय वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
मुंबई में लहरा गया तिरंगा
मुंबई में घरों पर तिरंगा लहरा रहा है। टीम इंडिया का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है।