PM Modi Speech In BJP Office: महाराष्ट्र की जीत से लबरेज भाजपा का जोश हाई है। इसी बीच पीएम मोदी भी भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में विकास और सुशासन की जीत हुई है। परिवारवाद की हार हुई है। महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्तओं को धन्यवाद देता हूं। इस दौरान पीएम कहा कि मैं एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की प्रशंसा करता हूं।
सारे रिकॉर्ड तोड़ दिएः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में सारे रिकॉर्ड टूट गए। उन्होंने कहा एनडीए तीसरी बार चुनकर आई है। भाजपा लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनी है। यह जीत ऐतिहासिक है। पीएम मोदी ने कहा कि जब सुशासन की बात आती है, तो देश एनडीए और भाजपा पर भरोसा करता है। महाराष्ट्र ने भाजपा को तीन बार जनादेश दिया है।
क्या है महाराष्ट्र का आंकड़ा?
अभी तक के ताजा आंकड़े के अनुसार महाराष्ट्र में महायुति 234सीटों पर आगे है। जिसमें भाजपा 132, शिवसेना ( शिंदे गुट) 52 सीट और एनसीपी ( अजित गुट) 42 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महाविकास अघाड़ी यानी एमवीएम की बात करें, तो कांग्रेस 17 सीटों, शिवसेना ( उद्धठ गुट) 20 सीटें और एनसीपी ( शरद गुट ) 11 सीटों पर आगे है। इसके अलावा अन्य 6सीटों पर आगे हैं।