Nayab Singh Saini Dhanyawad Rally: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने पर प्रदेश भर में अपनी धन्यवाद रैली की शुरुआत आज कालका से की. मुख्यमंत्री ने कालका से रैली का शुभारंभ करते हुए प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तीन गुना तीव्र गति से काम करने का दावा किया. इससे पहले कालका से विधायिक शक्ति रानी शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करने के साथ उनके सामने कालका विधानसभा क्षेत्र की कुल 27 मांगों की फेहरिस्त रखी.
मां कालका का आशीर्वाद लेकर आज कालका विधानसभा की म्हारा हरियाणा नॉन-स्टाप हरियाणा धन्यवाद रैली में उपस्थित अपने परिवारजनों को संबोधित किया।
यह रैली कालका के विकास का उत्सव है।कालका के अपने परिवारजनों को शीश नवाकर राम-राम कर उनका धन्यवाद किया।
इस अवसर पर ₹25 करोड़ की 3… pic.twitter.com/nxQgMqbw2O
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 18, 2024
कालका का विकास प्राथमिकता
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कालका विधानसभा क्षेत्र में नई परियोजनाओं पर तीन गुना तेजी से काम करने की बात कहते 25 करोड़ की तीन बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया, जिनका लाभ कालका के लोगों को मिलेगा. नानकपुर में बनाए गए 132 केवीए और 66 केवीए सब-स्टेशन का उद्घाटन किया. हर बच्चे, महिला सुरक्षा, युवाओं के उत्थान की गारंटी दी. रैली को कालका के विकास का उत्सव बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कालका से कालेसर तक को पर्यटक हब बनाने का काम जारी है.
सड़कों-बिजली-स्वास्थ्य-किसानी पर काम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग का काम लगभग पूरा कर लिया गया है. इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा पुलों का काम करने बारे भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नंदपुर, सुखना व गुदवंश नदी पर पुल बनाए गए. पेयजल के लिए भी बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कराया गया. नानकपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड किया गया. पिंजौर में 20 बेड का अस्पताल बनाया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली आपूर्ति के लिए पिंजौर में 220 केवी सब-स्टेशन बनाया और नई फल-सब्जी मंडी के पहले चरण का काम पूरा किया जा चुका है.