Purnia Murder: बिहार के पुर्णिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में एक सनकी ने कई लोगों को पिकअप वैन से कुचल दिया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग अभी भी घायल हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी की किसी से बहस हुई और उसने गुस्से में सड़क पर चल रहे तमाम लोगों को अपने पिकअप वैन से कुचल दिया। जिसके कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल लोगों को अस्पताल ले गई। वहीं, आरोपी को पुलिस पकड़ने में जुटी हुई है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, पुर्णिया थाना क्षेत्र के डोकवा गांव का रहने वाला अरुण मुनि पंटायत भवन के पास शराब के नशे में धुत होकर शोर मचा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे फटकार लगाते हुए पंचायत भवन से दूर जाने को कहा। जिसके बाद अरुण और गांववालों के बीच बहस बढ़ गई और वो अपने घर की ओर चल पड़ा। उसने घर पहुंचकर अपना पिकअप वैन स्टार्ट किया और तेज गति में सड़क पर दौड़ाने लगा। इस दौरान जो भी व्यक्ति सड़क किनारे मिला, उसे वो बेरहमी से कुचलता चला गया। जिसके कारण दर्जनों लोग घायल हो गए। साथ ही दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं, 3 अन्य लोगों की मौत अस्पताल में हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर गई औऱ मामले की जांच करने लगी। प्राप्त सूचना के आधर पर अरुण मुनि की तलाश पुलिस कर रही है। बता दें, मरने वालों में ज्योतिष ठाकुर, संजीता देवी, मनीषा कुमारी, अखिलेश मुनि, अमरदीप कुमार शामिल हैं।