Aashish Patel Alleges UP STF: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने अपने विभाग में कथित अनियमितताओं के बाद एसटीएफ से खतरा होने की बात कही है। आशीष पटेल अपने तकनीकी शिक्षा विभाग में लेक्चरर्स की पदोन्नति में अनियमितताओं के आरोपों से घिरे हुए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि अगर ‘सामाजिक न्याय’ के लिए उनकी लड़ाई के दौरान कोई साजिश या घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की टीम होगी।
पल्लवी पटेल का गंभीर आरोप
दरअसल, यह विवाद गरमा गया सिराथू की विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने तकनीकी शिक्षा विभाग में विभागाध्यक्षों की नियुक्तियों में अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों पर नियुक्तियों को आसान बनाने के लिए मौजूदा सेवा नियमों को खत्म कर पुराने नियमों को लागू करने का आरोप लगाया और इसे घोटाला बताया था। पल्लवी पटेल ने इस मुद्दे पर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन भी किया है।
अधिकारियों को भी लपेटा
एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए आशीष पटेल ने कहा कि अगर राज्य का कोई कैबिनेट मंत्री इस तरह के दावे कर रहा है, तो इसका कोई आधार होगा। उन्होंने आगे कहा कि विभागीय पदोन्नति पर मुख्यमंत्री कार्यालय सहित सभी स्तरों पर चर्चा की गई थी। प्रमुख सचिव ने विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक बुलाई थी और मैंने सुनिश्चित किया कि फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को दिखाई जाए। इस मामले को उच्चतम स्तर के अधिकारियों को भी बताया गया है।