Chhattisgarh Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IEDके हमले में दो सुरक्षाबल के जवान घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए बीजापुर अस्पताल लाया गया है। घायल जवानों में मृदुल बर्मन और मोहम्मद इसहाक शामिल हैं, जिनके पैर में चोट आई है। दोनों जवान कोबरा यूनिट के सदस्य हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पुतकेल कैंप से सीआरपीएफ और कोबरा यूनिट की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। इस दौरान नक्सलियों ने इलाके में IEDप्लांट किया था। जैसे ही IEDविस्फोट हुआ, सुरक्षाबल के दो जवान उसकी चपेट में आ गए। दोनों जवानों को तुरंत बीजापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जवानों की हालत सामान्य, रायपुर भेजा गया
अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवानों की हालत अब सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। 12जनवरी को भी जिले के जांगला थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने IEDप्लांट किया था, जिसमें डीआरजी के दो जवान रामसाय मज्जि और गजेंद्र साह घायल हो गए थे। उन्हें भी इलाज के लिए रायपुर भेजा गया था।
इस हमले से यह स्पष्ट हो गया है कि नक्सली अपनी गतिविधियों को तेज कर रहे हैं, जिससे सुरक्षाबलों को लगातार नुकसान हो रहा है।