Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका सुबह 7 बडकर 42 मिनट पर महसूस हुआ। जहां तक भूकंप की तीव्रता की बात करें तो 3.5 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। जिससे लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। हालांकि, राहत की बात ये है कि किसी भी प्रकार की जानमाल का नुकसान की खबर नहीं आई है। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थान पर रहने का निर्देश जारी किया है।
दूसरी बार आया भूकंप
जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जिले में यह दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किया गया। शुक्रवार को भूकंप के झटके इतना तेज था कि लोग अपने घर को छोड़कर काफी समय तक सड़क पर दिखे। जानकारी के अनुसार, इस दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से भी पत्थर गिरने लगा। इससे पहले भी वरुणावत पर्वत से भूस्खलन की तस्वीरें सामने आई थी। हालांकि, अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। इसके बावजूद प्रशासन के द्वारा क्षति का पड़ताल किया जा रहा है।