Baloch Separatists Attack On Pak Army: पाकिस्तानी सेना पर एकबार फिर बलूच अलगावादियों ने जानलेवा हमला किया है। जिसमें 18 सेना के जवान मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार, बलूचिस्तान के कलात जिले के मंगोचर इलाके में फ्रंटियर कॉर्प्स कैंप पर तैनात सैनिकों पर शुक्रवार को देर रात अचानक बलूच अलगावादियों ने हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में रातभर गोलीबारी हुई। जिसके बाद इस हमले में 18 पाक सैनिकों की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा शुक्रवार को ही क्वेटा-कराची नेशनल हाईवे को अलगावादियों ने अफने कब्जे में लेकर पाक सैनिकों के वाहन को अपना निशाना बनाया। बता दें, बलूच अलगावादियों के द्वारा लगातार पाकिस्तानी सैनिकों और उनके सहयोगियों को निशाना बनाया जा रहा है।
17 सैनिकों की गई जान
खुरासान डायरी की खबरों की माने तो शुक्रवार देर रात हुए हमले में बलूच अलगावादियों ने कम से कम 17 पाकिस्तानी फैजी को मार गिराया। वहीं, 3 जवान गंभीर रुप से घायल है। जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक जवान क्वेटा-कराची नेशनल हाईवे पर हुए हमले में मारे गए हैं। बता दें, बलूच अलगावादियों ने अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की, जिसमें 17 पाक जवानों की जान गई। इसके साथ ही गोलीबारी में दो अलगावादियों की भी जान गई है। हालांकि, अभी तक इस हमले को लेकर पाकिस्तान प्रशासन की ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो खालिक आबाद में बसों पर गोलीबारी के साथ कलात में असिस्टेंट कमिश्नर के आवास पर भी हमला हुआ है।
10 अलगावादियों की मौत
सेना के सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा में अलग-अलग जगहों पर किए हमलों में 10 बलूच चरमपंथियों को मार गिराया गया। बता दें, अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद पाकिस्तान में हमले बढ़े हैं। एक ओर जहां बलूच मूवमेंट को और बल मिला है और लगातार पाकिस्तानी सैनिकों और चीनी अधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर तालिबान भी बॉर्डर एरिया में लगातार हमले कर रहा है।