IED Blast In Loc: जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां IED ब्लास्ट में दो जवानों की शहादत हो गई है। वहीं 1 जवान गंभीर रुप से घायल हो गए है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे यह घटना तब घटी जब सेना का वाहन जम्मू जिले के खौर थाने के अंतर्गत केरी बट्टल क्षेत्र में LOC के पास गश्त कर रही थी। माना जा रहा है कि पहले से आतंकियों के द्वारा प्लांट किए गए IED के ऊपर से जैसे ही वाहन गुजरी वैसे ही जोरदार ब्लास्ट हुआ। जिसके बाद तीन घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया। जहां दो जवानों की मौत हो गई। एक अन्य जवान का इलाज अभी भी किया जा रहा है।
अधिकारियों ने क्या बताया?
घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि अखनूर सेक्टर में LOC के करीब सेना का दल गश्त कर रहा था। इसी दौरान आतंकियों ने IED ब्लास्ट किया और इसके चपेट में तीन जवान आ गए। जैसे ही इसकी सूचना मिली वैसे ही अतिरिक्त जवानों की टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई। साथ ही पूरे इलाके में घेराबंदी भी कर दी गई है। शुरुवाती जानकारी के अनुसार, विस्फोट का कारण IED था। इसके पीछे आतंकियों की साजिश ही बताई गई है।
LoC पर मिला था हथियारों का जखिरा
गौतरतलब है कि बीते कुछ दिनों में LOC पर आंतकियों की गतिविधि बढ़ गई है। कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके में तलाशी अभियान के दौरान सोमवार को सुरक्षाबलों को हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा मिला था। सेना और पुलिस की संयुक्त अभियान के दौरान एक एके 47 राइफल, एक एके मैगजीन, एक सैगा एमके राइफल, एक सैगा एमके मैगजीन और 12 राउंड बरामद किया गया था। माना जा रहा है कि इन हथियारों की मदद से आतंकी कोई बड़ा हमला प्लान कर रहे थे।