Odisha News: हर राज्य में महिलाओं और बच्चों के लापता होने के केस दर्ज होते रहते है। इसी मामले में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ओडिशा में बीते चार साल में करीब 36,000से ज्यादा महिलाएं और 8,400से ज्यादा बच्चे लापता हुए हैं। उन्होंने ये जानकारी विधानसभा में दी है, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया।
विधानसभा में बताया चौंकाने वाला आंकड़ा
दरअसल, आज सोमवार को ओडिशा विधानसभा में विधायक चक्रमणि कन्हार के एक सवाल का जवाब देते हुए सीएम मोहन माझी ने लापता महिलाओं और बच्चों को लेकर एक चौंकाने वाला आंकड़ा बताया हैं। उन्होंने बताया कि साल 2020से लेकर 2024तक करीब 8,403बच्चें लापता हुए हैं। इसके अलावा कुल 36,420महिलाएं लापता हो गई हैं।
हिरासत में 453बिचौलियां
इस मामले ने मुख्यमंत्री माझी ने बताया कि करीब 421 महिलाएं और लड़कियां को बिचौलियों की मदद से राज्य की सीमा पार भेजा गया। कई महिलाएं तस्करी का शिकार हुई हैं। मुख्यमंत्री माझी आगे बताते है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इस तस्करी की गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए 453 बिचौलियों को हिरासत में लिया है।