BJP Delhi NEW CM: आखिर कई दिनों के इंतजार के बाद दिल्ली को उनका नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बुधवार को हुए विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को सीएम चुना गया। शालीमार बाग से रेखा गुप्ता आप प्रत्याषी वंदना कुमारी को पटखनी दी थी। लंबे समय से वो संगठन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुवात ABVP से की थी। उन्होंने छात्र राजनीति में सचिव के रुप में अपना करियर शुरु किया था। गौरतलब है कि रेखा गुप्ता पहली बार जीत कर विधायक बनी हैं। इससे पहले के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बता दें, रेखा गुप्ता भाजपा में पहली महिला होंगी, जो मौजूदा समय में मुख्यमंत्री बनी हैं।
भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। भाजपा ने कुल 48 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं 10 सालों से अधिक से दिल्ली की सत्ता में रहने आप को करारी हार झेलनी पड़ी। आतिशी को छोड़कर बांकी तमाम आप के दिग्गज नेताओं की हार हुई। भाजपा 27 सालों पर दिल्ली का किला फतह कर पाई। 2020 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2015 में भाजपा मात्र 3 सीटों पर कब्जा जमा पाई थी। हालांकि, भाजपा ने चुनाव से पहले कई वादें किए थे। जिसमें महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह, यमुना की सफाई, फ्री बिजली सहित कई अन्य योजनाओं की घोषनाएं की थी। अब भाजपा के नए सीएम के ऊपर इन वादों को पूरा करने का भार होगा।