Atishi Become Opposition Leader: सोमवार से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरु हो रहा है। दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद तीन दिनों का यह पहला सत्र होने जा रहा है। इस सत्र में तमाम चयनित विधायकों शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव भी किया जाएगा। इस बीच आम आदमी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। आप के विधायक दल की बैठक में आतिशी को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। ये फैसला सर्वसम्मति से किया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली में रेखा गुप्ता के सीएम बनते ही आतिशी उनपर हमलावर नजर आ रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 24 फरवरी से शुरु होने वाले विधानसभा सत्र में काफी हंगामा देखने को मिल सकता है।
गोपाल राय ने की घोषणा
बैठक के बाद आप विधायक गोपल राय ने कहा कि आतिशी नेता विपक्ष होंगी। सभी विधायकों ने उन्हें चुना है। आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो काम किए हैं। उनकी रक्षा की जिम्मेदारी हमें निभानी है। साथ ही बीजेपी ने जो वादे किए हैं। उसे पूरा करवाना, ये हमारे नेता प्रतिपक्ष की दोहरी जिम्मेदारी होगी।
आतिशी ने बताया AAP का एजेंडा
नेता विपक्ष चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को विपक्ष की भूमिका दी है। एक मजबूत विपक्ष क्या होता है? ये हम काम कर के बताएंगे। मोदी जी ने कहा था पहली कैबिनेट में ये पास होगा। 8 मार्च को महिलाओं के अकाउंट में 2500 रुपये आ जाएंगे। ये वादा पूरा करवाना हमारा एजेंडा होगा। साथ ही आतिशी ने कहा कि जो CAG की रिपोर्ट है, उसे मैंने ही स्पीकर साहब को चुनाव से पहले भेजी थी। ये भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं की इन्ंहोने ये रिपोर्ट पेश की है।