पंजाब। पंजाब में लैंड पूलिंग नीति का विरोध हो रहा है। सूबे के अलग-अलग जिलों में किसान जत्थेबंदियां विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं विपक्षी दल के नेता भी सड़कों पर उतर आए हैं। बठिंडा में लैंड पूलिंग के विरोध में अकाली दल बादल की तरफ से धरना दिया जा रहा है। सचिवालय के बाहर अकाली कार्यकर्ता धरना देकर रोष जता रहे हैं। इस प्रदर्शन में शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं।बठिंडा में लैंड पूलिंग नीति के विरोध में अकाली दल के धरने दौरान शिअद नेता सिकंदर सिंह मलूका की अचानक तबीयत बिगड़ हो गई। वह पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। अचानक उन्हें चक्कर आ गया। मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचा। जहां पर उनका उपचार चल रहा।उधर दूसरी तरफ अमृतसर में किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अमृतसर के पुडा कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हुए हैं। लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर भी मौजूद हैं।