Meghalaya : मेघालय में पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए कर्फ्यू दो दिन के लिए बढ़ा दिया। मंगलवार को मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स ज़िले में दो ग्रुप्स के बीच झड़प के दौरान पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारी ने बताया जिले में मोबाइल इंटरनेट सर्विस पर रोक जारी रहेगी। कर्फ्यू 13 मार्च को सुबह 12 बजे तक रहेगा। राज्य में आर्मी समेत और सिक्योरिटी फोर्स तैनात की गई हैं।
उपायुक्त वी अग्रवाल ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कर्फ्यू 13 मार्च को सुबह 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है। एक और अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन का मदद के लिए सेना की पांच टुकड़ियां तैनात की गई हैं। तीन टुकड़ियां मंडल मुख्यालय, तुरा शहर में तैनात की गई हैं, जबकि दो टुकड़ियां चिबिनंग में तैनात की गई हैं।

