Himanta Biswa Sarma Roadshow: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को जलुकबारी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनकी पत्नी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया। रोड शो के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा कि यह हमाने लिए खुशी का मौका है।
हिमंत बिस्वा सरमा 2001 से लगातार जलुकबारी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पहले कांग्रेस से तीन बार जीते। 2015 में भाजपा में आने के बाद भी यहां से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की। सरमा ने X पर पोस्ट करते हुए कहा था, “जलुकबारी के लोगों के आशीर्वाद से मैं नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। आपकी कृपा ही मेरी ताकत है।”
बारिश में भी भीड़ देखकर उन्होंने कहा, “बारिश का मौसम है, फिर भी इतने लोग आए, ये असम की जनता का प्यार है।” कल ही भाजपा ने 89 में से 88 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें सरमा का नाम जलुकबारी से सबसे ऊपर था। असम में 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजे सामने आएंगे। सरमा की ये ताकत दिखाने वाली रैली से साफ है कि भाजपा यहां अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

