King of Pop Michael Jackson: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने आज माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि देते हुए एक खास डांस वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के डांस स्टेप्स को करते नजर आ रहे हैं। यहां तक कि टाइगर ने उनके स्टाइल के कपड़े और हैट पहनी हुई है।
इस वीडियो में टाइगर मूनवॉक और लेग शफल जैसे माइकल के प्रसिद्ध डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ टाइगर ने कैप्शन में लिखा, ‘उन्होंने मुझे मूवमेंट के बारे में, स्टेज पर प्रेजेंस के बारे में और स्टेज को पूरा देने का मतलब क्या है, ये सब कुछ सिखाया जो मैं जानता हूं।’

