केरल : केरल में राजनीतिक बदलाव के साथ ही नई सरकार के मंत्रियों के विभागों का आधिकारिक बंटवारा कर दिया गया है। केरल लोक भवन की ओर से जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री सतीशन कैबिनेट में सबसे शक्तिशाली भूमिका में नजर आएंगे। वे वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन और बंदरगाह समेत कुल 35 महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी अकेले संभालेंगे। उनके पास सबसे भारी-भरकम पोर्टफोलियो है, जो राज्य की प्रशासनिक और नीतिगत दिशा तय करेगा।

