ओटावा: कनाडा सरकार ने ‘पेरेंट्स एंड ग्रैंडपेरेंट्स प्रोग्राम’ (PGP) के तहत नए आवेदन लेने पर रोक लगा दी है। इस प्रोग्राम के जरिए कनाडा के नागरिक और स्थायी निवासी अपने माता-पिता और दादा-दादी/नाना-नानी को स्थायी निवास के लिए स्पॉन्सर कर सकते थे। इस कदम से हजारों परिवारों पर असर पड़ने की उम्मीद है खासकर कनाडा में रहने वाले बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों पर जिनमें से कई अपने बुजुर्ग माता-पिता से दोबारा मिलने के लिए इस प्रोग्राम पर निर्भर हैं।

