IED Blast In Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में IED विस्फोट हुआ है। जिसमें तीन जवान घायल हो गए। इस विस्फोट के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से इलाज के लिए रांची ले जाया गया हैं। दरअसल, पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा बीहड़ में सीआरपीएफ की 197 बटालियन के जवान तलाशी अभियान चला रहे थे। लेकिन इस दौरान आईईडी विस्फोट हो गया जिसकी वजह से 3 जवान घायल हो गए।
इस घटना के बाद पुलिस ने बताया कि कोल्हान और सारंडा इलाकों से नक्सलियों का सफाया करने के लिए सीआरपीएफ की 197 बटालियन टीम तलाशी अभियान चला रही थी। इस अभियान में जिला पुलिस भी शामिल थी। पुलिस ने आगे बताया कि इस अभियान में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी बम और नक्सली डंप को ध्वस्त किया जा रहा था। इसलिए नक्सली सर्च आपरेशन में लगे जवानों को निशाना बनाया गया।
भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
बता दें, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीते कुछ दिनों से नक्सालियों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया जा रहा हैं। इस बीच, मंगलवार को टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपि गांव में सीआरपीएफ 60 बटालियन ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। जिसमें उन्होंने नक्सलियों के डंप से हथियार, विस्फोटक बरामद किए। बरामद किए गए हथियारों में देशी पिस्तौल, एक देशी बोल्ट एक्शन राइफल के साथ तीन वॉकी-टॉकी सेट भी शामिल हैं। इसके बाद नक्सलियों के डंप को भी नष्ट कर दिया।
3 नक्सलियों को किया गिरफ्तार
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि नक्सालियों के खिलाफ इस अभियान में चाईबासा पुलिस, कोबरा, झारखण्ड जगुआर समेत सीआरपीएफ के विभिन्न बटालियनों की टीमों को शामिल किया गया। उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान में तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया हैं।
पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की पहचान विकास कुमार यादव (25), गुड्डू यादव (25) और तसलीम अंसारी (19) के रूप में की गई हैं।