नई दिल्ली : कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डीप्टी सीएम डीके शिवकुमार आज सुबह 11 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के साथ बैठक करेंगे। राज्य में मुख्यमंत्री और कैबिनेट में बदलाव की चर्चाओं के बीच दोनों सोमवार रात को दिल्ली पहुंचे। सिद्धारमैया के साथ कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर भी थे। दिल्ली पहुंचने के बाद सिद्धारमैया ने कहा- हाईकमान ने बुलाया है, इसलिए आया हूं। बैठक का एजेंडा क्या है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। वेणुगोपाल ने फोन कर समय और तारीख बताई थी। वहीं शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा, “कुछ परिस्थितियों…
Author: Hindustan Darpan
ईरान जंग के बीच कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG के दाम पिछले दो हफ्तों के भीतर चौथी बार बढ़ गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज मंगलवार 26 मई को CNG ₹2 प्रति किलोग्राम महंगी कर दी है। दिल्ली-NCR सहित कई शहरों में ये दाम बढ़ाए गए हैं। दिल्ली और NCR के शहरों में अब यह होंगे नए रेट्स दिल्ली में CNG ₹81.09 प्रति किलो से बढ़कर अब ₹83.09 प्रति किलो हो गई है। नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में CNG के लिए ₹91.70 देने होंगे। गुरुग्राम में CNG की कीमत बढ़कर ₹88.12 प्रति किलोग्राम कर दी गई है।…
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। आस्था का सम्मान सभी को है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता। सीएम धामी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य का वातावरण शांत, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम…
भोपाल: ट्विशा शर्मा केस में ट्विस्ट आ गया है। गिरिबाला सिंह को कोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट से बेटे समर्थ ने जमानत याचिका वापस ले ली है। इस बीच भोपाल कोर्ट में केस लड़ रहे वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने केस वापस ले लिया है। यह गिरिबाला सिंह के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अपनी लड़ाई के लिए गिरिबाला सिंह को दूसरा वकील ढूंढना होगा। इनोश जॉर्ज कार्लो ने छोड़ा केस गिरिबाला सिंह के ऊपर एक साथ आज कई मुसीबतें आ गई हैं। ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं।…
कटक : ओडिशा में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर प्रशासन इस बार पहले से ज्यादा सतर्क नजर आ रहा है। पिछले वर्ष हुई भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए ओडिशा पुलिस ने इस बार सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है।कटक में गुरुवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) वाई बी खुरानिया की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें 16 जुलाई से शुरू होने वाली नौ दिवसीय रथ यात्रा के लिए विशेष स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को अंतिम रूप दिया गया।बैठक में तय किया गया कि…
NEET Row:नीट-यूजी 2026 के पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और इसकी लीपापोती के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री प्रधान को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और उसका तंत्र राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से कराई गई परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों और धांधली के सबूतों को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। रमेश ने यह भी आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार पेपर लीक माफिया के साथ मिलकर सच्चाई को दबाने का…
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगा मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत ने संकेत दिया कि आदेश शुक्रवार के दौरान या फिर 25 मई को सुनाया जा सकता है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने साफ कहा कि दोनों आरोपियों को जमानत से इनकार इसलिए नहीं किया गया क्योंकि संविधान के अनुच्छेद 21 को कम महत्व दिया गया, बल्कि उनके कथित रोल और मामले की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया था। सुनवाई के दौरान बेंच ने कहा…
Mexico : मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम ने कहा है कि उनकी सरकार अमेरिका के नए आदेश का असर का विश्लेषण कर रही है। यह आदेश उन प्रवासियों पर लागू हो सकता है जो बिना कानूनी दस्तावेजों के अमेरिका में रह रहे हैं। इसके तहत ऐसे लोगों के लिए अमेरिकी बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं तक पहुंच मुश्किल हो सकती है। राष्ट्रपति शीनबॉम से उनकी रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या इस फैसले का असर अमेरिका से मैक्सिको भेजे जाने वाले पैसों पर पड़ेगा। ये वही पैसे हैं, जिन्हें वहां काम कर रहे मैक्सिकन नागरिक अपने परिवारों को भेजते…
अमेरिका : अमेरिका में चीन के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दो वरिष्ठ रिपब्लिकन सांसदों ने चीन के सैन्य-औद्योगिक नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं पर तेजी से प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से नया विधेयक पेश किया है। सांसदों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानी जाने वाली चीनी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई में अब और देरी नहीं की जा सकती। रिपब्लिकन सीनेटर रिक स्कॉट और प्रतिनिधि एलिस स्टेफानिक ने ‘सीसीपी सैंक्शंस शॉट क्लॉक एक्ट’ नाम का विधेयक पेश किया है। इस प्रस्तावित कानून के तहत अमेरिकी ट्रेजरी विभाग…
Rome ; पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने बुधवार को रोम में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दौरान मेलोनी ने हिंदी में कहा कि ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’। मेलोनी ने कहा कि भारत में एक शब्द बहुत खास है ‘परिश्रम’, जिसका मतलब है मेहनत, लगातार प्रयास और समर्पण। यह शब्द भारत में अक्सर इस्तेमाल किया जाता है। पीएम मोदी ने बताया कि रोम को दुनिया में ‘इटरनल सिटी’ (कभी न खत्म होने वाला शहर) कहा जाता है। भारत में मेरी लोकसभा सीट काशी को भी इसी तरह जाना जाता है। जब दो सभ्यताएं मिलती…
