Raebareli : यूपी के रायबरेली में सोमवार की रात घर में घुसकर गोली मारकर व्यापारी की हत्या कर दी गई। पत्नी चीखी तो हमलावरों ने उसे भी गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
गोली लगने से पत्नी गंभीर रूप से घायल
इसके बाद तमंचे से गोली मार दी। एक के बाद एक तीन गोली मारी। एक गोली सुखदेव के सीने में लगी, दूसरी गले में धंस गई। तीसरी गोली सीने और फेफड़ों के पास लगी। मौके पर ही सुखदेव की मौत हो गई। बदमाशों ने सरोजिनी पर भी फायरिंग की। गोली उसके पेट में लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। चीख पुकार सुनकर बच्चे भी जग गए। वह डर के मारे बाहर नहीं निकले। उल्टे, कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया।
बदमाशों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। उधर, बच्चों ने अपने चाचा को फोन कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी भी जग गए। इसके बाद बदमाश भाग गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने घायल सरोजिनी को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन बदमाश आए थे।
फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए
पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया हत्या के इरादे से ही बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। इसकी वजह क्या हो सकती है? इसकी पड़ताल का जा रही है। परिवार के लोगों का कहना है कि सुखदेव की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस को घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद हुए हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
मौके पर पहुंचे और जांच की। एसपी डॉ. यशवीर सिंह और एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने कहा कि घटना का खुलासा करने के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा। एसपी के समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।