Punjab: पंजाब के फिरोजपुर में दो दिन में गोली चलने की दूसरी घटना हुई है। फिरोजपुर शहर के बागी रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार पर गोलियां चला दी। घटना शुक्रवार सुबह की है, जब एक्टिवा पर सवार व्यक्ति पर फायरिंग की गई। गोली लगने से स्कूटी सवार घायल हो गया। उसकी बाजू पर गोली लगी है। घायल इमीग्रेशन कंपनी का मालिक है। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। उल्लेखनीय है कि फिरोजपुर में दो दिनों के भीतर दूसरी गोली चलने की वारदात है। इससे एक दिन पहले वीरवार को एक क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर पर फायरिंग की घटना हुई थी।