ढाका : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख बेगम खालिदा जिया का मंगलवार को 80 वर्ष की उम्र में ढाका में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन के बाद से देशभर में शोक का माहौल है। इसी बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने बताया कि खालिदा जिया को अंतिम विदाई बुधवार को दी जाएगी और उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पति बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति और बीएनपी के संस्थापक जियाउर रहमान के बगल में दफनाया जाएगा।
बता दें कि खालिदा जिया बांग्लादेश की तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकी थीं। देश की राजनीति में उनके अतुल्य योगदान को देखते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने तीन दिनों के लिए राजकीय शोक और एक दिन की छुट्टी का एलान किया है। इस बात की घोषणा अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने की। उन्होंने मंगलवार को कहा कि खालिदा जिया का पार्थिय शरीर कल यानी बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने देश में तीन दिन का राजकीय शोक और एक दिन की छुट्टी का भी एलान किया है।
अंतिम नमाज और दफन
कानून सलाहकार आसिफ नजरुल के अनुसार, खालिदा जिया की नमाज-ए-जनाजा (अंतिम नमाज) बुधवार को जोहर की नमाज के बाद संसद भवन के साउथ प्लाजा और मणिक मिया एवेन्यू में होगी। इसके बाद उन्हें ढाका के शेर-ए-बांग्ला नगर स्थित जिया उद्यान में उनके पति की कब्र के पास दफन किया जाएगा। इस संबंध में अंतरिम सरकार की सलाहकार परिषद की एक विशेष बैठक हुई, जिसमें बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर भी विशेष आमंत्रित के रूप में शामिल हुए।