असम। असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ आज को गुवाहाटी में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य दलों के साथ विचार-विमर्श किया। अधिकारियों ने बताया कि असम की राष्ट्रीय और राज्य की राजनीतिक पार्टियो ने मंगलवार को चुनाव आयोग के साथ अपनी मीटिंग में असम विधानसभा चुनाव एक या ज्यादा से ज्यादा दो फेज में कराने की मांग की।
ज्यादातर राजनीतिक पार्टियों ने मांग की कि एक ही फेज़ में या ज़्यादा से ज़्यादा दो फेज़ में कराए जाएं। पार्टियों ने चुनाव आयोग से बिहू त्योहार को ध्यान में रखते हुए चुनाव की तारीखें तय करने की भी अपील की।
मुख्य चुनाव आयुक्त आज ही चीफ सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर, पुलिस नोडल ऑफिसर और राज्य सरकार के दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग भी करेंगे। ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त 18 फरवरी को अपने दौरे के आखिरी दिन मीडिया से बात करेंगे।
असम विधानसभा में 126 सदस्य हैं। इनके चुनाव मार्च-अप्रैल में होने की उम्मीद है। मौजूदा विधानसभा का समय 20 मई कको खत्म हो रहा है।

