– भाजपा से दिनेश प्रताप सिंह लड़ रहे चुनाव
– कांग्रेस से राहुल गांधी चुनावी मैदान में
– गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है रायबरेली
रायबरेली। रायबरेली लोकसभा सीट इस चुनाव में हाईप्रोफाइल सीट में शुमार है। इस सीट पर इस बार मुकाबला कड़ा है। क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही ओर से दिग्गज नेता चुनावी मैदान में है।
बता दे कि अमेठी के साथ ही रायबरेली लोकसभा सीट भी गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। यहां पर सोनिया गांधी पिछले चुनाव जीतती रही हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए और उनके बेटे राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह है।
पिछले चुनाव में ऐसे थे समीकरण
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में सोनिया गांधी और दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली से चुनावी मैदान में थे। दिनेश प्रताप सिंह 2018 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, जिसके बाद भाजपा ने 2019 में उन्हें क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया था, हालांकि उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनाया।
इस बार बदले समीकरण
इस बार के लोकसभा चुनाव में समीकरण कुछ अलग है। दरअसल, भाजपा ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशी को रिपीट किया है, तो वहीं कांग्रेस से अब राहुल गांधी चुनावी मैदान में है।
क्या कहते हैं एग्जिट पोल
शनिवार को जारी हुए एग्जिट पोल में से अधिकतर रायबरेली में राहुल गांधी की जीत बता रहे हैं। बावजूद इसके क्षेत्र में मुकाबला कड़ा माना जा रहा है।